Voter ID Correction Online 2025: नाम, पता और फोटो कैसे सुधारें ?
अगर आपके वोटर कार्ड में कोई गलती होती है तो सरकार द्वारा Voter ID Correction Online 2025 की सुविधा भी जारी की गई है। इसके जरिए आप घर बैठे अपने वोटर कार्ड में नाम, पता और फोटो समेत सभी गलत जानकारी सही कर सकते हैं। जैसा की आप सब जानते है की वोट देना हर नागरिक का अधिकार और साथ ही साथ जिम्मेदारी भी है। वोट देने के लिए Voter ID कार्ड सबसे जरूरी होता है यह एक पहचान पत्र के तौर पर भी काम करता है इसीलिए Voter ID कार्ड में अगर कोई गलती होती है तो आपको वोट देने नहीं दिया जाएगा।
कई बार आपके नाम के स्पेलिंग में गलती, कभी घर का पता गलत तो, कभी जन्मतिथि, जेंडर या फिर मोबाइल नंबर जैसे जरूरी जानकारियां Voter card में गलती दर्ज हो जाती है। अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है आप Voter ID Correction Online करवा सकते हैं तथा घर बैठे नाम, पता और फोटो इत्यादि वोटर कार्ड की सभी गलतियों में सुधार कर सकते हैं। यह बेहद जरूरी है कि आप अपने वोटर कार्ड कि गलत जानकारी को सही करवा लें क्योंकि वोटर कार्ड वोट देने के अलावा एक पहचान पत्र के तौर पर भी काम करता है जिसके कारण गलतियां सही न करवाने पर आगे चलकर आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपके वोटर कार्ड में दी हुई जानकारी आपके आधार कार्ड या पैन कार्ड से नहीं मिलती है तो आगे आपको किसी बैंक या फिर किसी सरकारी योजना के कामों में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अब वोटर कार्ड में किसी भी जानकारी के गलत होने पर वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया जा रहा है। इसी सब समस्या को देखते हुए हमने आज इस आर्टिकल में Voter ID Correction Online 2025 के बारे में बताया है। जिसके जरिए आप घर बैठे नाम, पता और फोटो कैसे सुधारे हैं यह सब जान सकते हैं इसलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
WhatsApp के 5 शानदार फीचर्स जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।
Voter ID Correction Online 2025: वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें ?
दोस्तों voter id correction online करने के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग (ECI) की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहले लॉगिन करना होगा फिर ही आप अपने वोटर कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते है। हमने अपने आर्टिकल मे लॉगिन करने का तरीका और सुधार करने का तरीका दोनों बताया है इसीलिए आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
ECI Portal Login Process:-
- सबसे पहले आप चुनाव आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट voters.eci.gov.in को खोलें।
- अगर आप इस वेबसाइट को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं ऊपर दिख रहे Sign up के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब अपने मोबाइल नंबर और कैप्चा को भरकर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- खुलकर आए नए पेज पर अपना फर्स्ट नाम और लास्ट नाम डालकर Request Otp पर क्लिक करें।

- दिए हुए फोन नंबर पर आए हुए ओटीपी को भरे और Submit करें। ओटीपी डालते ही आपके सामने Login का एक ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करके अपना फोन नंबर और कैप्चा को भरकर Request Otp पर क्लिक करें।

- रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को भरकर वेबसाइट में लॉगिन हो जाए। ऊपर बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर चुनाव आयोग (ECI) की ऑफिशल वेबसाइट में रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें ?
- Voter ID Correction Online 2025 के लिए Login के बाद पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करके Form 8 का ऑप्शन चुने।

- अगर आप केवल खुद की वोटर आईडी ठीक करना चाहते हैं तो Fill Form 8 overseas(Self Correction Only ) का ऑप्शन चुनकर Self के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना राज्य, बिधानसभा का नाम और अपना नाम डालकर Submit पर क्लिक करें ।

- अगर आप किसी दूसरे की भी वोटर आईडी ठीक करना चाहते हैं तो Fill Form 8 का ऑप्शन चुने फिर other elector के ऑप्शन पर क्लिक करके EPIC नंबर डालकर Submit पर क्लिक करें ।

- अब आपको आपके वोटर कार्ड की पूरी जानकारी दिखेगी आप OK पर क्लिक करके Correction of entries in existing electoral roll के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने फॉर्म 8 खुलकर आएगा सबसे पहले आप अपना राज्य और जिला चुने फिर आवेदन करने वाले का नाम और EPIC नंबर को डालें और आधार कार्ड के नंबर को डालकर Next पर क्लिक करें।

- अब आपको अपने आधार कार्ड में जिस जानकारी को ठीक करवानी है उसे चुने। उदाहरण के लिए अगर आप अपना घर का पता ठीक करवाना चाहते हैं तो Address के चेक बॉक्स को टिक करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करें

- आप अपना नया पता, शहर का नाम, पिन कोड, पोस्ट ऑफिस, सब कुछ सही से भरे और दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड या आपके नए एड्रेस से जुड़े किसी दस्तावेज को भी अपलोड करके Next पर क्लिक करें।
Note: ध्यान रहे आप एक बार में केवल 4 जानकारी को अपने वोटर कार्ड में ठीक करवा सकते है।
- अब Declaration के सेक्शन में आप जहां से फॉर्म भर रहे हैं उसे जगह का नाम डालें और Next के बटन पर क्लिक करके दिए हुए कैप्चा को भरकर Review and Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

- अब आपके सामने पूरी भरी हुई फॉर्म देखने को मिलेगी उसमें आप सारी जानकारी को सही से एक बार चेक कर ले और फिर Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको Reference number दिया जाएगा जिसके जरिए आप वेबसाइट के होम पेज पर Track Application Status पर क्लिक अपने Reference number को डालकर यह जान सकते हैं कि आपके आवेदन की स्थिति क्या है।

तो इस तरह आपने देखा की आप घर बैठे Voter ID Correction Online करवा सकते है। इसके जरिये आप अपने वोटर कार्ड में दी हुई गलत जानकारी को सही कर सकते है। इसके लिए आप आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। आर्टिकल में बताई गयी प्रक्रिया को पढ़ने के बाद आप आसानी से Voter ID Correction Online 2025 की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2025
Voter ID Correction में कितना समय लगता है?
आवेदन करने के बाद Voter ID कार्ड को ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लगता है
अगर Voter ID Correction Online Reject हो जाए तो क्या करें?
रिजेक्ट होने पर सबसे पहले आप अपने अपलोड किये हुए दस्तावेज को चेक करके ठीक करें और फिर से Form 8 को दुबारा सही से भरें।
Voter ID Correction Online करने के लिए कौन-कौन से Documents जरूरी हैं?
Documents आपको अपने सुधार किये जाने वाले जानकारी के अनुसार देना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप अपने घर का पता ठीक करवाना चाहते है तो आपको अपने निवास प्रमाण पत्र को अपलोड करना होगा। जैसे की आधार कार्ड।
Voter ID Correction Online कराने में कितना पैसा लगता है
Voter ID में नाम, पता और फोटो सुधारने की प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है। इसके लिए कोई पैसे नहीं लगते है।
Voter ID Correction Online मोबाइल से किया जा सकता है?
हां, आप सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर मोबाइल से Voter ID Correction Online कर सकते है।

Helpful 🙌
Pingback: Google Pay से बिजली का बिल कैसे भरे 2025| Online Bijali Bil Payment Step by Step Guide. - sarkaridictionary