Vidyadhan Scholarship 2025: 10वीं पास छात्रों के लिए अवसर, ₹60,000 तक की स्कॉलरशिप।
दोस्तों शिक्षा सभी के जीवन में बेहद जरूरी है यह तो सब जानते हैं लेकिन कई बार कुछ छात्र मेधावी होने के बावजूद भी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Vidyadhan Scholarship 2025 की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।
Vidyadhan Scholarship 2025 सरस्वती धन फाउंडेशन द्वारा चलाया जाता है जो कि भारत के उन सभी बच्चों को 10000 से लेकर 60000 तक की धनराशि स्कॉलरशिप के तौर पर देती है जो पढ़ाई में बहुत तेज है पर उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। यह धनराशि छात्रों को उनकी पढ़ाई को आगे जारी रखने के लिए बहुत मददगार होती है।
वैसे तो Vidyadhan Scholarship 2025 की आवेदन तिथि कई राज्यों की समाप्त हो चुकी है लेकिन अभी ऐसे कई राज्य हैं जिनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू है इसलिए आज का यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए मददगार साबित होगा जिन्होंने Vidyadhan Scholarship 2025 में अब तक आवेदन नहीं किया इसके अलावा जो छात्र 2026 में Vidyadhan Scholarship के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह भी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि आप भविष्य में Vidyadhan Scholarship की अच्छी धनराशि पा सके।
Vidyadhan Scholarship 2025-आवेदन कैसे करें?
- Vidyadhan Scholarship की ऑफिशल वेबसाइट vidyadhan.org को खोलें।
- पेज को स्क्रॉल करके अंत में नीचे दिख रहे Apply now के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अपना नाम और ईमेल आईडी डालकर एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और Register के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आपके रजिस्टर ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा वहां दिख रहे Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करें

- आपको अकाउंट एक्टिव हो जायेगा अब आप ईमेल और पासवर्ड डालकर वेबसाइट में लॉगिन करें।

- खुलकर आये पेज पर आप अपने राज्य के अनुसार स्कॉलरशिप चुने और पास दिख रहे Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आपका Vidyadhan Scholarship 2025 का आवेदन फार्म आपके सामने खुलकर आएगा इसमें सबसे पहले अपने इंटरव्यू की जगह चुने तथा अपनी निजी जानकारियां, घर का पता, परिवार के आय की जानकारी, अपने माता पिता की जानकारियां, अपने शिक्षा यानि कक्षा 10 ,11 या 12 की जानकारी भी सही से भरे।

- अब आपसे पूछा जाएगा कि Vidyadhan Scholarship 2025 की जानकारी आपको कहां से मिली तो आप उस सेक्शन में हमारी वेबसाइट sarkaridictionary.com का नाम दे सकते हैं। फिर submit पर क्लिक करें ।

- अब भरे गए जानकारी को अच्छे से चेक करके मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करें और चेक बॉक्स को टिक करके सबमिट पर क्लिक करें ।

- आपका Vidyadhan Scholarship 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी आप Print Application पर क्लिक करके फॉर्म अपने पास सुरक्षित रखे ।

Vidyadhan Scholarship 2025- आवेदन की अंतिम तिथि।
| राज्य | कौन करें आवेदन? | आवेदन की अंतिम तिथि | हेल्पलाइन |
| Goa 11th Program for 2025 | 2025 में 75% अंको के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 4 लाख रुपए से कम। | 31st july 2025 | 918068333500 |
| Haryana and Chandigarh 11th std Program 2025 | 2025 में 80% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 15th august 2025 | 08068333500 |
| Himachal 11th std program 2025 | 2025 में 80% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 15th august 2025 | 08068333500. |
| Jharkhand state Intermediate program 2025 | 2025 में 75% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 10th august 2025 | 08068333500 |
| Ladakh 11th std Program 2025 | 2025 में 65% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 31st july 2025 | 9663517131 |
| Maharashtra 11th std Program 2025 | 2025 में 85% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 31st july 2025 | 08068333500 |
| Meghalaya Plus1 Program 2025 | 2025 में 75% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से कम। | 31st august 2025 | 08068333500 |
| Delhi 11th std Program 2025 | 2025 में 80% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 15th august 2025 | 08068333500 |
| Punjab 11th std Program 2025 | 2025 में 75% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 15th august 2025 | 08068333500 |
| Rajasthan 11th std Program 2025 | 2025 में 80% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 15th august 2025 | 08068333500 |
| Rajasthan Degree Program 2025 | 2025 में 75% अंक के साथ डिग्री कॉलेज में दाखिला। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 31st august 2025 | 8905938370 |
Tamil Nadu Plus 1 Program-2025 | 2025 में 80% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 27th july 2025 | 08068333500 |
| Puducherry Plus 1 Program-2025 | 2025 में 80% अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 31st july 2025 | 08068333500 |
Uttar Pradesh 11th Program for 2025 | 2025 में 80 % अंक के साथ दसवीं पास। पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम। | 31st july 2025 | 9663517131 |
Vidyadhan Scholarship 2025- Selection Process
- सबसे पहले आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों में से उनकी योग्यता और दस्तावेजों के आधार पर कुछ विद्यार्थियों को चुना जाएगा।
- चुने हुए विद्यार्थियों की पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगी उसके बाद उनका इंटरव्यू लिया जाएगा।
- इंटरव्यू में चुने गए विद्यार्थियों को उनकी Vidyadhan Scholarship 2025 की धनराशि प्रत्येक साल उनके खाते में दी जाएगी।
Vidyadhan Scholarship 2025- मुख्य दस्तावेज।
- दसवीं कक्षा का रिजल्ट।
- विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
- राशन कार्ड के अलावा कोई अन्य आय प्रमाण पत्र।
- विद्यार्थी का पहचान पत्र।
- विद्यार्थी का एक्टिव ईमेल और मोबाइल नंबर।
निष्कर्ष:-
दोस्तों Vidyadhan Scholarship 2025 उन सभी छात्रों के लिए बेहद जरुरी है जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक कमजोरी के कारण अपनी पढाई जारी नहीं रख पा रहे है। इस स्कालरशिप में 10वी पास किये गए बच्चों के लिए दस हज़ार से लेकर साठ हज़ार तक देने की बात कही गयी है। कई विद्यार्थियों को लग रहा है की स्कालरशिप में आवेदन करने की तारीख बीत चुकी है लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। अब भी कई राज्यों की आवेदन प्रक्रिया चालू है तथा जिन राज्यों की आवेदन तिथि समाप्त नहीं हुई है उनकी सूचि हमने आर्टिकल में विस्तारपूर्वक दी है। हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपकी Vidyadhan Scholarship 2025 से जुड़े सारे प्रश्न ख़तम हो जायेंगे।
इसे भी पढ़े:-
WhatsApp के 5 शानदार फीचर्स जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।
