CSC SevaSarkari Yojana

PM Vishwakarma Yojana 2025: फ्री टूलकिट, 15000 रुपए मदद और आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन।

दोस्तों जो लोग अपने हाथों और औजारों से कठिन परिश्रम करके कुछ ना कुछ बनाते हैं वह इस देश के निर्माता कहलाते हैं और इन्हें “विश्वकर्मा” के नाम से भी जाना जाता है। सदियों से देश के कारीगर, शिल्पकार, पारंपरिक कामों से जुड़े लोग लोगों ने ही अपने हुनर से भारत की संस्कृति को जीवित रखा है इसीलिए इन्हीं कारीगरों को उनके व्यवसाय में एक नई पहचान देने के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा PM Vishwakarma Yojana की शुरुआत की गई है।

PM Vishwakarma Yojana 2025 मुख्य तौर पर पारंपरिक पेशों से जुड़े लोगों के लिए बनाई गई है जिसमें बढ़ई, लोहार, सुनार, दर्जी इत्यादि लोग शामिल है। इस योजना के तहत कारीगरों को ट्रेनिंग दी जाएगी साथ ही साथ 15000 तक की टूलकिट सहायता प्रदान की जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा कम ब्याज दर पर बिना गारंटी के 3 लाख तक का लोन भी मिलेगा।

हालांकि यह PM Vishwakarma Yojana, 2023 में ही देश में लागू हो चुका है एवं इस योजना को देश में 5 सालों के लिए यानी 2023 से लेकर 2028 तक के लिए लागू किया गया है पर कई कारीगरों को अब तक इसके बारे में सही जानकारी नहीं है। इसलिए आज के आर्टिकल में हमने PM Vishwakarma Yojana 2025 के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की है। साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया को भी सरल शब्दों में बताया है अतः आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

PM Vishwakarma Yojana 2025: आवेदन के लिए योग्यता।

  1. कारीगर की कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
  2. कारीगर के पास केंद्र सरकार या राज्य सरकार से पाए गए किसी भी लोन या योजना का लाभ नहीं होना चाहिए।
  3. परिवार का केवल एक सदस्य ही PM Vishwakarma Yojana 2025 के लिए आवेदन कर सकता है।
  4. अगर कारीगर के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा से जुड़ा है तो वह आवेदन नहीं कर सकता।

PM Vishwakarma Yojana 2025 का उद्देश्य।

  1. पीएम विश्वकर्म योजना का मुख्य उद्देश्य है की देश की कला को सहेज कर रखने वाले कारीगर को उचित सम्मान और उचित दाम मिले।
  2. सभी कारीगर अपने क्षेत्र से जुड़े नए टूल किट का इस्तेमाल करके और अधिक उत्पादन कर सके।
  3. इस योजना के जरिए देश के कारीगरों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देकर डिजिटल भारत की ओर एक और कदम बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

PM Vishwakarma Yojana 2025: आवेदन करने की प्रक्रिया:-

PM Vishwakarma Yojana 2025
  1. आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी CSC centre यानी लोकमित्र केंद्र जाना होगा।
  2. अपने नजदीकी CSC सेंटर ढूँढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने जरूरी दस्तावेज़ लेकर CSC सेंटर में जाएँ।
  4. CSC सेंटर में जाकर उनको बताएँ कि आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं साथ ही साथ यह आप यह भी बताएं की आप किस कारीगरी के साथ जुड़े हुए है।
  5. आवेदन करने वाले को पूछी गई जानकारियाँ और माँगे गए सभी दस्तावेज दें ।
  6. आपकी सारी जानकारी को भरने और दस्तावेजों को अपलोड करते ही आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
  7. फ़ॉर्म भरने के बाद उस आवेदन फॉर्म की जांच तीन चरणों के माध्यम से की जाएगी और सभी जानकारी सही होने पर आपका PM Vishwakarma Yojana 2025 का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

नजदीकी CSC सेंटर खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

PM Vishwakarma Yojana 2025: ज़रूरी दस्तावेजों की सूची:-

  1. पहचान पत्र:- अपनी पहचान पत्र के रूप में अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दे सकते हैं।
  2. मोबाइल नंबर:- आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी आपके फ़ोन में मौजूद होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के दोरान आपको उस नंबर पर एक OTP आएगा।
  3. फोटो:- एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो ।
  4. बैंक पासबुक:- योजना द्वारा मिली राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी इसलिए बैंक खाते की पासबुक भी जरूरी है।
  5. आय प्रमाण पत्र:- आप जो काम करते हैं जैसे लोहार, कुम्हार, सुनार या दर्जी आदि हैं। उसका ट्रेड प्रमाण पत्र ।
  6. जाति प्रमाण पत्र:- यदि आप एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग में आते हैं तो ।
  7. निवास प्रमाण पत्र:- जैसे आपका राशन कार्ड, बिजली बिल आदि।

PM Vishwakarma Yojana 2025 के लाभ:-

  1. इस योजना के तहत कारीगरों को 5 से 7 दिन की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उन्हें उनके कला के बारे में समझाया जाता है।
  2. बेसिक ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 15 दिनों की एडवांस ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि वह अपने क्षेत्र में निपुण हो सके।
  3. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद MSME यानि कि लघु, मध्यम और उधम मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड दिया जाता है जो कि पूरे देश में मान्य होता है।
  4. ट्रेनिंग के दौरान कारीगरों को प्रत्येक दिन ₹500 भी दिए जाते हैं।
  5. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद ₹15000 उन्हें एडवांस टूल किट खरीदने के लिए दिया जाता है।
  6. कारीगरों को तीन लाख तक का लोन भी कम ब्याज दर और बिना गारंटी के इस योजना के तहत प्रदान किया जाता है।
  7. इन सभी के अलावा सरकार द्वारा कारीगरों के बनाए गए सामानों का प्रचार प्रसार भी किया जाता है जिससे उनके समान अधिक से अधिक बिक सके और उन कारीगरों की अच्छी कमाई हो सके।

PM Vishwakarma Yojana 2025 का लाभ किसको मिलेगा?

दोस्तों यह योजना देश के सभी व्यापारियों के लिए नहीं है यह योजना केवल उन छोटे कारीगरों की है जो अपने हाथ और औजार के इस्तेमाल से कुछ ना कुछ निर्माण करते हैं। इस योजना का लाभ अलग-अलग कार्य क्षेत्र से जुड़े कारीगरों के लिए लागू किया गया है।

मछली जाल बनाने वाला, दर्जी, गुड़िया, खिलौने बनाने वाला, नाई, हार बनाने वाला, धोबी, मोची, जूते सिलने वाला,, राजमिस्त्री, झाड़ू बनाने वाला, हथौड़े या औजार बनाने वाला, लोहार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाला, सुनार, बढ़ई, नाव बनाने वाला।

ऊपर दिए गए कार्यक्षेत्रों की सूची में से अगर आप किसी कार्य से जुड़े है तो आज ही PM Vishwakarma Yojana 2025 का लाभ उठाये एवं इसके लिए आर्टिकल में बताएं गए आवेदन की प्रक्रिया को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपसे गलती की कोई सम्भवना न रहे।

अधिक जानकारी के यहाँ क्लिक करें

One thought on “PM Vishwakarma Yojana 2025: फ्री टूलकिट, 15000 रुपए मदद और आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *