PF Balance Check 2025: मोबाइल से PF Balance देखने का आसान तरीका।
दोस्तों आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कि आप PF Balance Check 2025 में कैसे करें। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अगर आप नौकरी करते हैं तो हर महीने आपकी सैलरी से कुछ धनराशि काट ली जाती है जिसे PF (Provident Fund) कहते हैं। PF की यह स्कीम कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई है। जिसके कारण भविष्य में आपके PF के खाते में बहुत अधिक धनराशि जमा हो जाती है जो आपके रिटायरमेंट के बाद काम आता है।
आमतौर पर कर्मचारी के बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF के खाते में जमा होता है। इसके अलावा कंपनी भी PF में योगदान देती है और सरकार की तरफ से भी PF खाते में पैसा जमा किया जाता है। अब डिजिटल इंडिया के तहत आप घर बैठे मोबाइल से अपना PF Balance देख सकते हैं इसके लिए आपको पीएफ ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले के समय की बात करें तो PF Balance जानने में कर्मचारियों को बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता था पर अब 2025 में यह तरीका बेहद आसान कर दिया गया है
अभी कई लोगों को अपना PF Balance चेक करना नहीं आता है और वह घंटो लाइन में खड़े रहकर अपना समय बर्बाद करते हैं इसीलिए आज हम मोबाइल से PF Balance देखने का आसान तरीका इस आर्टिकल में बताएंगे हम इस आर्टिकल में आपको PF Balance Check का चार अलग-अलग तरीके बताएंगे। आपको जो भी तरीका बहुत आसान लगे आप उस तरीके को अपनाकर PF Balance Check 2025 में कर सकते हैं
PM Mudra Loan Reject क्यों हुआ? जानिए असली कारण और आसान समाधान 2025।
मोबाइल से PF Balance देखने का आसान तरीका।
दोस्तों हमने आर्टिकल में EPFO पोर्टल, Umang App, SMS द्वारा और Missed Call के जरिए मोबाइल से PF Balance Check करने का तरीका बताया है आप सभी तरीके को ध्यान से पढ़े और जो तरीका आपको आसान लगे उसको अपनाकर आप घर बैठे मोबाइल से PF Balance आसानी से देखें।
EPFO पोर्टल से PF Balance Check 2025 कैसे करें?
- सबसे पहले आप सरकार द्वारा जारी की गयी ऑफिसियल वेबसाइट epfindia.gov.in को खोले।
- अब दाहिने तरफ दिख रहे mPassbook के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब अपना UAN नंबर, password, कैप्चा को भरकर Sign In के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

- Sign In करते ही आपको आपके PF अकाउंट का बैलेंस देखने को मिल जायेगा।

- अब अपने PF पासबुक को देखने के लिए Total Balance दिखने वाले पेज के ऊपर दिख रहे तीन लाइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Passbook के ऑप्शन को चुने।
- फिर अपने PF अकाउंट को चुने जिस अकाउंट का पासबुक आप देखना चाहते है।

- अब पेज को निचे की तरफ स्क्रॉल करते ही आपको आपके चुने गए अकाउंट का पूरा passbook खुलकर चला आएगा।

UMANG App से PF Balance Check 2025 कैसे करें?
- सबसे पहले तो आप प्ले स्टोर से UMANG App को डाउनलोड करके open करें।
- अब ऊपर दिख रहे प्रोफाइल वाले आइकॉन पर क्लिक करके app में रजिस्ट्रेशन करें।

- अब अपना 6 डिजिट का MPin सेट करें और ध्यान रहे की आप इसे हमेशा याद रखें।

- अब अपना मोबाइल नंबर और MPin डालकर UMANG App में लॉगिन करें।

- अब app के होम पेज पर ऊपर दिख सर्च आइकॉन में EPFO लिखकर सर्च करें।

- अब खुलकर आये पेज पर अपना UAN नंबर डालकर सबमिट करें फिर अपने मोबाइल नंबर पर आएं OTP को भी भरें।
- OTP भरते ही आपने जितने भी ऑफिस में काम किये है सभी के PF का अकाउंट नंबर खुलकर चला आएगा। आप जिस कंपनी का PF Passbook देखना चाहते है उसपर क्लिक करें।

- अब आपके सामने आपके चुने गए अकाउंट नंबर का पूरा पासबुक खुलकर चला आएगा। जिसमे आपका टोटल PF Balance भी लिखा रहेगा।

Note: पासबुक में लिखे गए Employee Share का पैसा आपके सैलरी में से कटा गया पैसा है और Employer share का पैसा कंपनी द्वारा आपके PF अकाउंट में डाला गया पैसा है। Pension Contribution का पैसा सरकार द्वारा दिया गया पैसा है।
SMS से PF Balance Check 2025 कैसे करें?
- सबसे पहले आप “EPFOHO अपना UAN no. HIN” लिखकर 7738299899 पर sms की तरह भेज दें

- अब आपके सामने आपका पूरा PF Balance की पूरी जानकारी के साथ खुलकर चला आएगा।

Missed Call से PF Balance Check 2025 कैसे करें?
- आप अपने pf अकाउंट के साथ लिंक फ़ोन नंबर से 9966044425 या 011-22901406 नंबर पर missed call दें।
- अब आपके सामने आपके PF Balance से जुडी जानकारी खुलकर चली आएगी।
निष्कर्ष: दोस्तों आज हमने आर्टिकल में मोबाइल से PF Balance देखने का आसान तरीका बताया है। आर्टिकल में हमने 4 अलग अलग तरीके बताएं है जिसके जरिये आप अपना PF Balance देख सकते है। आप आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़े और जो तरीका आपको आसान लगे उस तरीके से घर बैठे अपने PF Balance Check 2025 करें।

Good 👍
Pingback: Online RC Download करने का सबसे आसान तरीका- बिना किसी ऐप के जानिए यहाँ(2025) - sarkaridictionary