Google Pay से बिजली का बिल कैसे भरे 2025| Online Bijali Bil Payment Step by Step Guide.
दोस्तों पहले के समय बिजली का बिल भरने के लिए लोगों को घंटो लाइन में लगना पड़ता था लेकिन अब Digital India के तहत सब कुछ घर बैठे ही एक क्लिक में संभव हो गया है। अब आप घर बैठे Online Bijali Bil Payment कर सकते हैं। सरकार द्वारा लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए बिजली का बिल ऑनलाइन भरने के अलग-अलग तरीके निकाले जा रहे हैं जिसमे Google Pay से बिजली का बिल भरना सबसे आसान है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की Google Pay अभी भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Digital Payment App बन चुका है। आप सब जानते हैं कि यह एक UPI App है जिसके जरिए आप किसी को पैसे भेज सकते हैं या ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।लेकिन अब आप Google Pay से अपने बिजली का बिल भी भर सकते हैं। Online Bijali Bil Payment करने की पूरी प्रक्रिया हमने अपने आर्टिकल में बताई है। लगभग सभी राज्य के सभी बिजली विभाग Google Pay से जुड़े हुए हैं। अतः अगर आप किसी भी राज्य के निवासी है तो आप आसानी से Google Pay का इस्तेमाल करके Online Bijali Bil Payment आसानी से कर सकते हैं।
Google Pay से बिजली बिल करके आपको कई बार कैशबैक मिलता है तथा साथ ही साथ यह एक भरोसेमंद एप्लीकेशन है। जिससे आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं इसलिए कई लोग अब Google Pay से बिजली का बिल कैसे भरे यह जानना चाहते हैं इसीलिए आज के आर्टिकल में हमने Online Bijali Bil Payment Step by Step Guide बताई है जिससे आप घर बैठे Online Bijli Bill Payment कर सकते हैं इसलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
Voter ID Correction Online 2025: नाम, पता और फोटो कैसे सुधारें ?
Google Pay से Online Bijali Bil Payment क्यों करें?
- दोस्तों आजकल ऑनलाइन बिल पेमेंट करने के लिए बहुत सारे डिजिटल पेमेंट एप मौजूद है परंतु Google Pay से Payment करने पर क्या फायदे होंगे इसके बारे में हमने नीचे चर्चा की है।
- Google Pay एक बहुत ही सुरक्षित और सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला यूपीआई पेमेंट एप है जिस पर आपका डाटा सुरक्षित रहता है।
- आप 24 * 7 यानी किसी भी दिन और किसी भी समय कहीं से भी बिजली का बिल भर सकते हैं।
- पेमेंट के बाद आप अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी देख सकते हैं साथ ही साथ SMS के जरिए आपको तुरंत अपडेट मिल जाता है।
- Google Pay से बिल पेमेंट करने पर आपको बहुत सारे कैशबैक ऑफर भी मिलते हैं।
- आप आसानी से केवल घर बैठे एक क्लिक में बिल भर सकते हैं।
Google Pay से Online Bijali Bil Payment कैसे करें?
- सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Google Pay डाउनलोड करके open करें। डाउनलोड करने के लिए click here for download पर क्लिक करें।

- अगर आप पहली बार Google Pay इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले रजिस्टर करके अपनी यूपीआई आईडी बनाएं और यूपीआई पिन सेट करें।
- उसके बाद ऐप को स्क्रोल करके नीचे Electricity के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आप अपने बिजली विभाग का नाम चुने। उदाहरण के लिए अगर आप कोलकाता के निवासी हैं तो आप सर्च करके CESC Kolkata का ऑप्शन चुने।

- आप अपनी Customer Id डालकर Continue पर क्लिक करें।

Note: Customer Id आपके बिजली के बिल में सबसे ऊपर लिखी हुई रहती है।
- अब आपके Customer Id पर रजिस्टर नाम खुल कर आएगा नीचे दिख रहे Link के ऑप्शन पर क्लिक करके Google Pay के साथ अपने बिजली बिल को लिंक करें।

- अब आपका जितना भी बिजली बिल बाकी होगा उतना रुपया आपके सामने खुलकर चला आएगा। आप Pay के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- Pay के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी UPI ID डालकर Payment करें।
इस तरह ऊपर बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आप घर बैठे Google Pay से Online Bijali Bill Payment कर सकते हैं एवं अपना समय बचा सकते हैं।
Google Pay से बिजली का बिल भरकर Cashback कैसे पाएं?
दोस्तों बाकी सभी यूपीआई पेमेंट एप के मुकाबले अगर आप Google Pay से ऑनलाइन बिजली पेमेंट करते हैं तो आपको बहुत सारे कैशबैक मिलने की संभावना रहती है।
- Google Pay से Cashback पाने के लिए सबसे पहले आप अपने Google Pay ऐप को खोले और Offers के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- आपको इलेक्ट्रिसिटी बिल पर कैशबैक पाने के कई सारे ऑफर्स के मैसेज दिखेंगे उस पर क्लिक करें

- अब Terms and Condition को पढ़ें और नीचे दिख रहे Pay Now के ऑप्शन पर क्लिक करें

- Pay Now पर क्लिक करते ही आपका बिजली का बिल खुलकर आएगा आप Pay पर क्लिक करके upi id डालकर पेमेंट करें।

पेमेंट करते ही आपको आपका कैशबैक मिल जायेगा।
कुछ महत्वपूर्ण बातें:-
- Google Pay से ऑनलाइन बिजली बिल पेमेंट करते वक्त ध्यान रहे कि आप अपनी कस्टमर आईडी सही डालें जो आपको आपके पुराने बिल पर मिल जाएगी।
- अगर आप पहली बार Google Pay इस्तेमाल कर रहे हैं तो बिल पेमेंट करने से पहले आप एप्लीकेशन में रजिस्टर और साथ ही साथ अपनी यूपीआई आईडी और यूपीआई पिन जरूर बना ले।
- ऑनलाइन बिल पेमेंट करने से पहले अपने इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक करें और साथ ही साथ अपने यूपीआई पिन किसी के साथ शेयर ना करें।
- अगर इंटरनेट की गति धीमी है तो हो सकता है आपका पेमेंट फेल हो जाए ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है 24 घंटे के अंदर आपको आपका पैसा मिल जाएगा।
- आप Google Pay की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाकर यह देख सकते हैं कि आपका पेमेंट सफल हुआ है या नहीं।
- Google Pay के कैशबैक ऑफर हर महीने अपडेट होते हैं इसलिए पहले आर्टिकल में बताए गए स्टेप्स को पढ़ कर Cashback ऑफर चेक जरूर कर ले।
निष्कर्ष: दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने बताया की आप घर बैठे ऑनलाइन बिजली का बिल पेमेंट कैसे करें।
क्या Google Pay से Online Bijali Bill Payment कर सकते है?
हां, Google Pay से Online Bijali Bil Payment करना बिल्कुल फ्री है आपको केवल अपना बिजली का बिल Google Pay से लिंक करना होगा।
Google Pay से बिजली का बिल भरने के लिए क्या Documents लगेगी।
आपको केवल अपने बिजली के बिल में से देखकर Customer Id को अपने Google Pay के साथ लिंक करना होगा और फिर आप आसानी से Online Bijali Bill Payment कर पाएंगे।
अगर Online Bijali Bill Payment फेल हो जाएँ तो क्या करें?
Online Bijali Bill Payment फेल होने पर सबसे पहले Check करें कि Amount आपके Bank बैंक अकाउंट से Deduct हुआ या नहीं। अगर Deduct हुआ और Bill Update नहीं हुआ तो 2–3 Working Days में Refund मिल जाएगा।
Google Pay से बिजली का बिल भरने पर Cashback या Offer मिल सकता है?
हाँ, Google Pay समय-समय पर Online Bijali Bill Payment पर Cashback offer देता है। इसके लिए Offers Section को चेक करें।
क्या Google Pay पर Online Bijali Bill Payment कितना Safe है?
हां यह बिल्कुल सुरक्षित है इसमें Payment सीधे आपके Bank से होता है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है।

Pingback: UPPCL Bijli Bill Online 2025: घर बैठे देखें और भरें Step by Step जानकारी। - sarkaridictionary