Scholarship

10वीं के बाद Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026 | Apply कैसे करें?

अगर आपने 10वीं पास कर ली है और अब आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक समस्या आ रही है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हम आपको 10वीं के बाद Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026 के बारे में बताएँगे। West Bengal सरकार द्वारा कई ऐसी scholarships चलाई जाती हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पढ़ाई बिना रुके जारी रख सकते हैं।

अक्सर सही जानकारी न होने के कारण छात्र इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। इसलिए इस लेख में हम आपको 10वीं के बाद मिलने वाली Top 5 West Bengal Government Scholarships 2026 के बारे में आसान भाषा में पूरी जानकारी देने वाले हैं, ताकि आप सही समय पर सही scholarship के लिए आवेदन कर सकें।

Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship – SVMCM

Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship वेस्ट बंगाल सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी छात्रवृत्ति योजना है जिसके तहत जिन बच्चों के पढ़ाई में अच्छे मार्क्स हैं लेकिन वह आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद दसवीं के बाद अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, तो उनके उच्च शिक्षा के लिए उन्हें लंबे समय तक पढ़ाई पूरी करने के लिए हर महीने 1000 रुपए दिए जाते हैं। स्कॉलरशिप का लाभ आप एकेडमी कक्षा से लेकर अपने कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए कर सकते हैं। कक्षा 12वीं तक आपको हर महीने 1000 रुपए मिलते हैं लेकिन इसके बाद स्कॉलरशिप की धनराशि बढ़ा दी जाती है। इंजीनियरिंग और मेडिकल पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ मिलता है।

इसे भी जरूर पढ़ें – Vidyadhan Scholarship 2026

Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026

पात्रता (Eligibility):

  • आवेदन करने के लिए विद्यार्थी पश्चिम बंगाल का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • दसवीं में आपके 60% या फिर 60% से अधिक मार्क्स होने चाहिए।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी को 11वीं कक्षा में रेगुलर स्टूडेंट के तौर पर दाखिला करवाना होगा तभी इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
  • सरकारी स्कूल का छात्र होना चाहिए।
  • अगर आपने सीबीएसई बोर्ड से दसवीं पास किया है लेकिन आप कक्षा 11 की पढ़ाई स्टेट बोर्ड से करना चाहते हैं तो भी आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं।

मुख्य लाभ:

  • इस स्कॉलरशिप में विद्यार्थियों को हर महीने 1000 रुपए उनके बैंक में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
  • स्कॉलरशिप कक्षा 11वीं से लेकर कॉलेज खत्म होने तक चलती है पर हर साल आपको रिन्यूअल करवाना होता है।
  • इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों के लिए भी यह स्कॉलरशिप मिलती है।
  • सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से पास हुए छात्र भी अगर 11वीं में सरकारी स्कूल में एडमिशन लेते हैं तो उन्हें भी स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है।

समय सीमा और लिंक:

  • आवेदन की समय सीमा: हर साल आवेदन नवंबर महीने में शुरू होता है और मार्च महीने तक आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट: svmcm.gov.in

Nabanna Scholarship / Chief Minister’s Relief Fund

Nabanna Scholarship को चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड स्कॉलरशिप के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कॉलरशिप में छात्रों को हर साल 10000 रुपए तक दिए जाते हैं एवं जो छात्र कम मार्क्स के कारण Swami Vivekananda स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वह इस Nabanna Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026

पात्रता (Eligibility):

  • आवेदन करने वाला छात्र पश्चिम बंगाल का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • दसवीं में 50% या 50% से अधिक अंक होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 60000 रुपए से कम होनी चाहिए।
  • अगर आपने 11वीं में पश्चिम बंगाल से मान्यता प्राप्त स्कूलों में एडमिशन लिया है तो ही आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें।
  • विद्यार्थी अन्य कोई और स्कॉलरशिप का लाभ न उठा रहा हो तो ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें।

मुख्य लाभ:

  • आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 10000 रुपए प्रति वर्ष दिया जाता है।
  • यह स्कॉलरशिप दसवीं से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी करने में मददगार साबित होती है।
  • किसी कारण अगर विद्यार्थी का दसवीं में कम मार्क्स आया हो और वह किसी और स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा हो तो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है।

समय सीमा और लिंक:

  • आवेदन की समय सीमा: स्कॉलरशिप के लिए पूरे साल भर आवेदन फार्म स्वीकार किए जाते हैं लेकिन हमारी सलाह होगी कि आप रिजल्ट निकलने के ठीक बाद ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर लें ताकि आपको समय पर पैसे मिल जाएं।

ऑफिशियल वेबसाइट: cmrf.gov.in

OASIS Scholarship

OASIS Scholarship का लाभ केवल SC/ST या OBC वर्ग के छात्रों को ही मिलता है। हर साल इस स्कॉलरशिप के जरिए सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कूल की फीस, किताबें और हॉस्टल की फीस दी जाती है। इस स्कॉलरशिप को हर साल रिन्यू करवाना होता है एवं इस स्कॉलरशिप की मदद से आप अपने कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026

पात्रता (Eligibility):

  • इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थी पश्चिम बंगाल का स्थाई निवासी तथा साथ ही साथ SC/ST या OBC वर्ग का होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ओबीसी छात्रों के लिए 1 लाख और एससी एसटी वर्ग के छात्रों के लिए 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए कोई मार्क्स तय नहीं किए गए हैं यानी SC/ST या OBC वर्ग का कोई भी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है।

मुख्य लाभ:

  • इस स्कॉलरशिप मेंSC/ST या OBC वर्ग छात्रों के लिए उनके कोर्स के अनुसार अलग-अलग धनराशि तय की गई है।
  • जानकारी के अनुसार हर साल कोर्स के अनुसार 2300 से लेकर 8500 तक की धनराशि दी जाती है।
  • स्कॉलरशिप में स्कूल के साथ-साथ छात्र के हॉस्टल की भी फीस दी जाती है।

समय सीमा और लिंक:

  • आवेदन की समय सीमा: ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तारीख अगस्त या सितंबर में जारी की जाती है और आवेदन करने की अंतिम तिथि मार्च महीने तक होती है।

ऑफिशियल वेबसाइट: oasis.gov.in

Aikyashree Scholarship

Aikyashree Scholarship पश्चिम बंगाल में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए जारी की गई है। अल्पसंख्यक समुदाय का अर्थ होता है हिंदू समुदाय को छोड़कर मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख इत्यादि समुदाय के लोग। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। स्कॉलरशिप की धनराशि सीधे छात्र के बैंक में ट्रांसफर कर दी जाती है।

Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026

पात्रता (Eligibility):

  • आवेदन करने वाला विद्यार्थी पश्चिम बंगाल का स्थाई निवासी और अल्पसंख्यक समुदाय यानी कि मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, इसाई इत्यादि होना चाहिए।
  • दसवीं में 50% से अधिक मार्क्स होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुख्य लाभ:

  • यह स्कॉलरशिप केवल अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए है जिन्होंने 50% मार्क्स से दसवीं पास की है।
  • इस स्कॉलरशिप में हर साल आपके कोर्स के अनुसार 10000 से लेकर 17000 रुपए तक की धनराशि दी जाती है।
  • इस स्कॉलरशिप के जरिए जिन बच्चों के अंदर कुछ अलग टैलेंट है उन्हें भी प्रोत्साहन के तौर पर 5000 रुपए तक की धनराशि दी जाती है।

समय सीमा और लिंक:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026 तय की गई है, इसके पहले आप आवेदन कर लें।
Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026

ऑफिशियल वेबसाइट: wbmdfcscholarship.in

कन्याश्री प्रकल्प K2 (Kanyashree Prakalpa)

कन्याश्री प्रकल्प (Kanyashree Prakalpa) पश्चिम बंगाल की लड़कियों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए एक बहुत अच्छी स्कॉलरशिप योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि लड़कियां कम से कम 18 साल की उम्र तक पढ़ाई करें और अपने पैरों पर खड़ी हों। यह स्कॉलरशिप केवल लड़कियों के लिए है एवं इस स्कॉलरशिप की मदद से पश्चिम बंगाल में कम उम्र में होने वाली लड़कियों की शादी पर रोक लगा दी गई है।

Top 5 West Bengal Government Scholarship 2026

पात्रता (Eligibility):

  • इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वही लड़कियां आवेदन कर सकती हैं जो पश्चिम बंगाल की स्थाई निवासी हैं।
  • यह स्कॉलरशिप केवल लड़कियों के लिए है ताकि लड़कियों की जल्दी शादी ना हो और वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
  • छात्रा की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो एवं उसका अविवाहित होना बहुत जरूरी है।
  • परिवार की वार्षिक आय 1.2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अगर छात्रा अनाथ या दिव्यांग है तो उसके लिए कोई भी वार्षिक आय तय नहीं की गई है।

मुख्य लाभ:

  • इस स्कॉलरशिप में 18 वर्ष से अधिक उम्र की छात्राएं जो अपनी पढ़ाई जारी रखती हैं उन्हें एक ही बार में 25000 रुपए की धनराशि दी जाती है।
  • छात्रा के नाम पर ही बैंक खाता खोला जाता है एवं इस बैंक खाते में उसकी धनराशि ट्रांसफर की जाती है।

ऑफिशियल वेबसाइट: wbkanyashree.gov.in

महत्वपूर्ण दस्तावेज ( Important Documents) :

किसी भी scholarship के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी documents पहले से तैयार रखना बहुत जरूरी होता है। नीचे दिए गए documents लगभग सभी scholarships में काम आते हैं:

  • 10वीं की मार्कशीट (Madhyamik Marksheet): यह आपके marks और eligibility को verify करने के लिए जरूरी होती है।
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card): पहचान (Identity proof) के लिए उपयोग किया जाता है।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): यह दिखाता है कि आपके परिवार की वार्षिक आय कितनी है, जिससे scholarship eligibility तय होती है।
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook): Scholarship की राशि सीधे आपके बैंक account में transfer की जाती है, इसलिए account details जरूरी होती हैं।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): SC/ST/OBC category के छात्रों के लिए यह अनिवार्य होता है (यदि लागू हो)।
  • प्रवेश रसीद (Admission Receipt): यह proof होता है कि आपने 11वीं या आगे की पढ़ाई में admission ले लिया है।

सभी documents को पहले से scan करके PDF format में रख लें, ताकि आवेदन करते समय कोई परेशानी न हो।

10वीं के बाद West Bengal में कौन-कौन सी scholarship मिलती है?

10वीं के बाद SVMCM, Nabanna, Oasis, Aikyashree और Kanyashree जैसी scholarships मिलती हैं।

Swami Vivekananda Scholarship के लिए कितने प्रतिशत चाहिए?

आमतौर पर 60% या उससे अधिक अंक होने चाहिए।

Nabanna Scholarship में कितने पैसे मिलते हैं?

लगभग ₹10,000 तक की financial सहायता दी जाती है (course के अनुसार)।

Oasis Scholarship किन छात्रों के लिए है?

यह SC, ST और OBC category के छात्रों के लिए होती है।

CBSE छात्र West Bengal scholarship के लिए apply कर सकते हैं?

हाँ, अगर वे West Bengal में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं तो apply कर सकते हैं।

Aikyashree Scholarship कौन ले सकता है?

यह scholarship minority (Muslim, Sikh, Christian, etc.) students के लिए होती है।

Kanyashree Scholarship किसे मिलती है?

यह केवल West Bengal की अविवाहित लड़कियों को दी जाती है।

क्या एक छात्र एक से ज्यादा scholarship ले सकता है?

आमतौर पर एक समय में एक ही scholarship लेना सही माना जाता है (rules check करें)

Scholarship के लिए कौन-कौन से documents जरूरी होते हैं?

Marksheet, Aadhaar card, income certificate, bank passbook, caste certificate आदि।

West Bengal scholarship के लिए apply कब करें?

ज्यादातर scholarships का आवेदन नवंबर से मार्च के बीच शुरू होता है (scheme के अनुसार अलग हो सकता है)।

क्या private school के छात्र भी scholarship ले सकते हैं?

हाँ, कुछ scholarships में private school के छात्र भी eligible होते हैं।

Scholarship की राशि कब मिलती है?

Application approve होने के बाद राशि सीधे bank account में transfer की जाती है।

निष्कर्ष:

West Bengal सरकार द्वारा दी जाने वाली ये scholarships उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर हैं जो 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अगर आप सही समय पर सही scholarship के लिए आवेदन करते हैं, तो आप न केवल अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं बल्कि अपने करियर को भी एक नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए देर न करें, अपनी eligibility check करें और जल्द से जल्द scholarship के लिए apply करें।

Ansh Verma

अंश वर्मा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (B.Tech) के छात्र हैं और Sarkari Dictionary के लेखक हैं। वे सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों और जरूरी जानकारी को आसान भाषा में समझाते हैं। साथ ही वे लोगों को मदद करने, सही रास्ता दिखाने और धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताते हैं। अपनी पढ़ाई और रिसर्च की मदद से वे कठिन विषयों को सरल बनाते हैं, ताकि हर छात्र सही जानकारी आसानी से समझ सके। उनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें सही मौके का फायदा उठाने में मदद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *