Bihar Student Credit Card Online Apply: घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में आवेदन करें।
दोस्तों अगर आप बिहार के रहने वाले विद्यार्थी है और अपनी आर्थिक समस्या के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो बिहार सरकार द्वारा Bihar Student Credit Card जारी किया गया है। जिसके तहत आपको चार लाख तक के लोन की सुविधा बहुत ही कम ब्याज दर पर दी जा रही है।
Bihar Student Credit Card Online Apply की पूरी डिटेल प्रक्रिया बहुत ही आसान शब्दों में हमने इस आर्टिकल में बताया है इसलिए आप आर्टिकल को अंत तक पढ़े और आज ही इस योजना का लाभ उठाकर अपने सपने पूरे करें।
Bihar Student Credit Card Online Apply की पूरी प्रक्रिया:-
Registration process:-
Step 1: सबसे पहले सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिशियल वेबसाइट 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाएं।
अब वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए New Applicant Registration के बटन पर क्लिक करें।

Step 2: फॉर्म में सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और आधार नंबर भरें।
Step 3: मोबाइल नंबर और ईमेल पर आए हुए OTP को सही से भरें।

Step 3: अब Desired Scheme में BSCC का ऑप्शन चुनें, तभी आपको चार लाख तक का लोन मिल सकता है।
Step 4 : नीचे दिए गए ऑप्शन में आपको यह चुनना है कि आपने वर्तमान शिक्षा में एडमिशन कैसे लिया है।
यदि आपने मैनेजमेंट कोटा से एडमिशन लिया है तो पहला ऑप्शन चुनें। यदि एंट्रेंस एग्जाम देकर एडमिशन लिया है तो दूसरा ऑप्शन चुनें। यदि डायरेक्ट या काउंसलिंग के जरिए एडमिशन लिया है तो तीसरा ऑप्शन चुनें। सही ऑप्शन चुनने के बाद Submit पर क्लिक करें।

Step 5: अब OK पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे।
Login Process:
Step 1 : रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
Step 2: रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
Step 3: अब अपना पुराना पासवर्ड डालें और अपनी पसंद का नया पासवर्ड बनाएं। नया पासवर्ड दोबारा भरकर Submit पर क्लिक करें।

Step 4: पासवर्ड बदलने के बाद Please Login Again के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर से होम पेज पर जाकर नए पासवर्ड से वेबसाइट में लॉगिन करें।
Bihar Student Credit Card Online Apply Form
Step 1: अब आपके सामने Bihar Student Credit Card का ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।

Step 2: फॉर्म में आपको अपनी शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी जैसे की 10th 12th का मार्क्स, रोल नंबर, स्कूल कोड
परीक्षा पास करने की तारीख और स्कूल का नाम।
Step 3: यदि आप ग्रेजुएट हैं: “Are you Graduate” में Yes करें फिर कोर्स का नाम, राज्य, परीक्षा पास करने का समय सब कुछ सही से भरे।
Personal information:
इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें जैसे की नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर,वैवाहिक स्थिति, दिव्यांगता (यदि हो),मोबाइल नंबर, आधार नंबर सब सही से भरें।
Bank Details भरें:
जिस बैंक अकाउंट में पैसा लेना चाहते हैं, उसकी जानकारी भरें जैसे कि बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम, IFSC कोड इत्यादि।
Address Details भरें:-
Step 1: Permanent Address में यदि ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो Rural चुनें यदि शहरी क्षेत्र से हैं तो Urban चुनें इसके बाद राज्य, जिला, नगर निगम / पंचायत, गांव, पोस्ट ऑफिस, पिन कोड इत्यादि भरें।
Step 2: यदि आपका वर्तमान पता और स्थायी पता एक ही है, तो चेकबॉक्स पर टिक करें। अन्यथा Residential Address अलग से भरें।
Step 3: अब फॉर्म भरने के बाद Save Draft पर क्लिक करें फिर Submit पर क्लिक करें।
Co-applicant Details भरें:-
Step 3: अब नया सेक्शन खुलेगा यदि महिला आवेदक शादीशुदा है, तो पति का नाम भरें यदि आप अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, तो Yes करें, अन्यथा No।
Step 3: अब सह-आवेदक (Co-applicant) की जानकारी भरें जैसे सहआवेदक का नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि, संबंध, जाति, PAN नंबर, मोबाइल नंबर, जेंडर, वैवाहिक स्थिति, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स, पता इत्यादि।
Step 3: इसके बाद सह आवेदक की वार्षिक आय भी भरें और फिर save as draft करके Next वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Course Details भरें:-
अब कोर्स की जानकारी भरें आपका कॉलेज किस राज्य और जिला में है, कॉलेज का नाम, यूनिवर्सिटी का नाम, कॉलेज का एड्रेस भरे।
इसके बाद कोर्स की अवधि, एडमिशन की तारीख, कोर्स खत्म होने की तारीख भरकर अब अनुमानित मासिक आय (कोर्स के बाद) भरें।

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए इसे पढ़ें: https://sarkaridictionary.com/ayushman-bharat-yojana-2025/
Loan Details भरें:-
Step 1: Loan Request सेक्शन में कोर्स फीस, किताबों का खर्च, अन्य खर्च, परिवार का योगदान, लोन की राशि भरे और सिस्टम अपने आप कुल राशि कैलकुलेट कर देगा।
Step 2: अब आपको चुनना होगा कि लोन का भुगतान कौन करेगा केवल छात्र, सह-आवेदक या दोनों मिलकर(Both)

हमारी सलाह होगी कि इस ऑप्शन में आप Both का ऑप्शन चुने ताकि भविष्य में आप और सह आवेदक दोनों मिलकर लोन का भुगतान जल्दी कर पाए।
Final Submit:-
Step 1: अब Declaration फॉर्म आएगा पहले सभी चेकबॉक्स टिक करें और Preview पर क्लिक करें।
Step 2: फॉर्म को ध्यान से चेक कर लें और सब कुछ सही होने पर Final Submit करें।

Step 3: सबमिट करने के बाद आपको एक Application Number मिलेगा। उसे सम्भाल कर रखे यह भविस्य में काम आएगा। Bihar Student Credit Card Online Apply करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
ICC Office Verification:-
- अब इस Application Number के साथ अपने जिले के ICC (Implementation & Credit Committee) ऑफिस में जाएं।
- अपने सभी डॉक्यूमेंट और फॉर्म की प्रिंट कॉपी साथ ले जाएं।
- प्रिंट कॉपी जमा करते ही Bihar Student Credit Card Online Apply की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- वेरिफिकेशन के बाद आपका लोन अप्रूव किया जाएगा और आपको Bihar Student Credit Card मिल जाएगा।
Bihar Student Credit Card एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?
Step 1: सबसे पहले आप ऑफिशल वेबसाइट पर आकर ऊपर दिख रहे ऑप्शंस में से Application Status का ऑप्शन चुने।
Step 2: अब search by के सेक्शन में आधार कार्ड का ऑप्शन चुनकर आधार कार्ड नंबर डाले।

Step 3: फिर अपने जन्म की तारीख डालें और दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें। Application Status देखने को मिल जायेगा।
Bihar Student Credit Card Online Apply के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?
- अगर आप बिहार के रहने वाले हैं लेकिन बाहर कहीं पढ़ाई कर रहे हैं या बिहार में पढ़ाई कर रहे हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं बस आपके पास बिहार की नागरिकता होनी चाहिए।
- अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और आप पढ़ने में बहुत अच्छे विद्यार्थी है तो ही आप इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अगर आपने ग्रेजुएशन कर लिया है और फिर आवेदन कर रहे हैं तो आपकी उम्र 30 वर्ष तक हो सकती है।
- इसके अलावा जो लोग BA, BSC, BCOM, BTECH, MTECH , MA, BCA, HOTEL MANEGEMENT, MEDICAL, NURSING इत्यादि का कोर्स करने जा रहे हैं वह भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ध्यान रहे आवेदन करते समय आपको एक सह आवेदक की जरूरत होगी जो भविष्य में आपके अनुपस्थिति में इस लोन को चुकाने की जिम्मेदारी लेगा।
Bihar Student Credit Card से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ को डाउनलोड करें और डिटेल में गाइडलाइंस को पढ़ें:-
Bihar Student Credit Card Online Apply के फायदे:-
- विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए इस योजना के तहत 4 लाख तक का लोन दिया जाता है।
- कोई भी साधारण कोर्स या फिर टेक्निकल कोर्स या डॉक्टर का कोर्स सभी कोर्स के लिए लोन देने की सुविधा है।
- इस योजना के तहत किताब खरीदने और लैपटॉप खरीदने, हॉस्टल का फीस देने के लिए भी पैसे दिए जाते हैं।
- पढ़ाई खत्म होने के 1 साल बाद या जब आपकी एक निश्चित नौकरी लग जाती है तभी आपको लोन का पेमेंट करना होता है।
- इस लोन में दिव्यांग विद्यार्थी और लड़कियों से केवल 1% का ब्याज लिया जाता है एवं लड़कों को 4% ब्याज दर पर लोन दिया जाता है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार सरकार की एक पहल है, जिसके तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का लोन कम ब्याज दर पर दिया जाता है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो बिहार के निवासी हैं और आगे की पढ़ाई (जैसे ग्रेजुएशन, टेक्निकल या प्रोफेशनल कोर्स) करना चाहते हैं।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में कितना लोन मिलता है?
इस योजना के तहत अधिकतम ₹4,00,000 तक का शिक्षा ऋण (Education Loan) दिया जाता है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन कब चुकाना होता है?
लोन का भुगतान कोर्स पूरा होने के 1 साल बाद या नौकरी लगने के बाद शुरू होता है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की उम्र सीमा क्या है?
सामान्य छात्रों के लिए 25 वर्ष तक, ग्रेजुएशन के बाद आवेदन करने पर 30 वर्ष तक।
निष्कर्ष:
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Bihar Student Credit Card ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान शब्दों में समझाइए है साथ ही साथ इस योजना के से मिलने वाले लाभ और योजना का लाभ उठाने के लिए लगने वाली योग्यता के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की है अतः आप आर्टिकल को पूरा पढ़ें और आज ही सरकार द्वारा चार लाख लोन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करें।
