Digital Seva

Online RC Download करने का सबसे आसान तरीका- बिना किसी ऐप के जानिए यहाँ(2025)

दोस्तों RC आपकी गाड़ी का प्रमाण पत्र होता है। यह बताता है कि आप ही गाड़ी के मालिक हैं लेकिन अगर आपका RC खो गया है या फट गया है तो अब आप Online RC Download कर सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका हमने आर्टिकल में बताया है इसीलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

RC (Registration Certificate) किसे कहते हैं?

आसान भाषा में अगर समझाएं तो जब आप किसी भी गाड़ी, बाइक यानी कि दो पहिया या चार पहिया वाहन खरीदने हैं तो आपको एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाता है जो इस बात का प्रमाण होता है कि आप ही उस गाड़ी के मालिक हैं। जैसे गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है वैसे ही RC का होना भी बहुत जरूरी होता है। आरसी में आपकी गाड़ी की सभी जानकारी जैसे की Registration number, Chesis number, इंजन नंबर इत्यादि दिया होता है।

अगर कभी आपका RC खो जाता है फट जाता है या फिर जरूरत के वक्त नहीं मिल रहा है तो फिर ओरिजिनल RC को डाउनलोड करने के लिए पहले RTO के चक्कर लगाने होते थे।लेकिन अब Online RC Download करने की प्रक्रिया को जारी कर दिया गया है। जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से अपने वाहन के RC को डाउनलोड कर सकते हैं। RC Download करने की प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है।इसके लिए कोई पैसे नहीं लगता और यह RC हर जगह मान्य होता है। बस आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर अपना Online RC Download डाउनलोड करें।

Online RC Download करने का आसान तरीका:–

मोबाइल से PF Balance देखने का आसान तरीका।

1) वेबसाइट पर जाएं:– सबसे पहले आप परिवहन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट का लिंक: parivahan.gov.in

2) Vehicle related services का ऑप्शन चुने:– यहां ऊपर दिख रहे तीन लाइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Online Services के सेक्शन में दिख रहे Vehicle Related Services का ऑप्शन चुने।

3) अपना राज्य चुने:- State पर क्लिक करके जिस भी राज्य में आपकी गाड़ी रजिस्टर्ड है वह राज्य चुने।

4) RTO का नाम चुने:- अब अपने RTO का नाम चुने और चेक बॉक्स पर टिक करके Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें


5) Proceed :- फिर से Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करके दाहिने तरफ दिख रहे तीन लाइन के ऑप्शन को चुने।


6) Print Registration Certificate:- अब Download Document के सेक्शन में जाकर Print RC के ऑप्शन पर क्लिक करें।

7) वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें:- अब आप अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी का 5 डिजिट डालकर Validate Information पर क्लिक करें।

8) OTP भरे:- अब चेक बॉक्स को टिक करने पर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर का आखिरी चार डिजिट दिखेगा उसे चेक करें और Generate OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

9) Show detail पर क्लिक करें:- अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को Enter OTP के सेक्शन में भरकर show details का ऑप्शन पर क्लिक करें।

10) Show Detail के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके वाहन की RC खुलकर आपके सामने चली आएगी। इस RC का इस्तेमाल आप किसी भी काम में आसानी से कर सकते हैं यह पूरी तरह से मान्य होगा।

RTO क्या होता है?

दोस्तों RTO का पूरा नाम Regional Transport Office यानी कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय है। सभी राज्य अलग-अलग शहरों का अपना अलग RTO होता है। यह RTO एक तरह का सरकारी कार्यालय है जो वाहन से संबंधित सभी काम को पूरा करता है। जैसे कि आपके वाहन की RC बनाना, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, सड़क सुरक्षा से जुड़े नियम को जारी करना, यह सब कुछ RTO का काम होता है। इसके अलावा आपके वाहन का और साथ ही साथ ड्राइवर का पूरा डेटाबेस RTO के पास मौजूद होता है।

अगर आपका RC खो जाता है या चोरी हो जाता है तो आपको RTO के कार्यालय में जाकर लंबी लाइन में लगकर RC के लिए आवेदन करना पड़ता था लेकिन अब यह Online RC Download करने की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। जिससे आप घर बैठे ही Online RC Download कर सकते हैं इसके लिए आप हमारे आर्टिकल में बताई गई प्रक्रिया को पढ़ें।

RC में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें ?

  1. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए parivahan.gov.in ऑफिशल वेबसाइट पर क्लिक करें।
  2. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन की तारीख, रजिस्ट्रेशन कब तक वैलिड है यह सब जानकारी सही से भरकर Show details पर क्लिक करें।
  3. अपने आधार नंबर में रजिस्टर नाम और आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर को भरकर चेक बॉक्स को टिक करके Verify पर क्लिक करें।
  4. RC में रजिस्टर्ड पहले मोबाइल नंबर डालें और वाहन के मालिक का नाम डालकर Update mobile number पर क्लिक करें।
  5. अपडेट करते ही आपको सक्सेसफुल मोबाइल नंबर अपडेट का मैसेज दिखेगा और आपका नया मोबाइल नंबर RC के साथ लिंक हो जाएगा।

निष्कर्ष: दोस्तों अब आप घर बैठे ही अपनी ओरिजिनल RC को डाउनलोड कर सकते हैं एवं इस RC का इस्तेमाल आप किसी भी काम में लगा सकते हैं। यह पूरी तरह मान्य होगा और इसे डाउनलोड करना भी फ्री है। इसीलिए आप आज ही घर बैठे Online RC Download करें। इसकी पूरी प्रक्रिया हमने अपने आर्टिकल में विस्तारपूर्वक समझाई है इसके लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

गाड़ी का RC number कैसे पता करें?

आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, आपके गाड़ी के नंबर प्लेट पर ही लिखा होता है आप उसे चेक करें वही आपका रजिस्ट्रेशन नंबर है।

Chesis number कैसे देखें?

अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है तो वहां चेसिस नंबर लिखा होगा। इसके अलावा आपके गाड़ी के दरवाजे के पास या तो इंजन के पास या फिर डिक्की में स्पेयर व्हील के पास Chesis नंबर लिखा हुआ मिल जाएगा। बाइक के मोटर और हैंडल पर भी चेसिस नंबर लिखा रहता है।

Chesis number कितने अंको का होता है?

आपके व्हीकल आईडेंटिफिकेशन नंबर(VIN) का आखिरी का 6 डिजिट ही Chesis number कहलाता है। जानकारी के लिए बता दे की VIN 17 अंकों का होता है लेकिन इसके आखिरी का 6 डिजिट Chesis number होता है।

ओरिजिनल RC कैसे डाउनलोड करें?

ओरिजिनल RC आप परिवहन की ऑफिशल वेबसाइट से इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को अपनाकर ओरिजिनल RC डाउनलोड कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल किसी भी काम में आसानी से कर सकते हैं यह मान्य होगा।

Online RC Download करने में कितने पैसे लगते हैं?

Online original RC Download करना बिल्कुल मुफ्त है इसके लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होते और आप इसे परिवहन के ऑफिसियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।

गाड़ी की RC खो जाए तो क्या करें?

RC खो जाने पर सबसे पहले आप पुलिस स्टेशन में सूचना दें और उसके बाद आप अपने Original RC को परिवहन की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *