Sarkari Yojana

PM Mudra Loan Reject क्यों हुआ? जानिए असली कारण और आसान समाधान 2025।

दोस्तों भारत सरकार द्वारा वे सभी छोटे कारोबारी जो अपना बिज़नेस बढ़ाना चाहते है पर पैसो की कमी के कारण नहीं बढ़ा सकते उनके लिए PM Mudra Loan को 2015 में ही जारी किया गया था लेकिन अब बहुत सारे आवेदनकर्ता से PM Mudra Loan Reject होने की खबरे सामने आ रही है। लोन रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते हैं इसके बारे में हमने आगे आर्टिकल में चर्चा की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की PM Mudra Loan योजना के तहत बहुत ही सस्ते ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी को उन लोगों को लोन दिया जाता है जो अपना कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

PM Mudra Loan 2025 में आवेदन करने के बाद कई लोगों का लोन रिजेक्ट हो जाता है और उन्हें पैसे नहीं मिलते हैं इसलिए आज के आर्टिकल में हमने PM Mudra Loan reject होने के सभी कारण को बताया है साथ, ही बहुत आसान समाधान भी बताए हैं। इसलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें और बताए गए कारणों को पढ़कर PM Mudra Loan Reject होने से बचाए।

PM Mudra Loan 2025 क्या है ?

इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगों को 50000 से लेकर 20 लाख तक का लोन दिया जाता है लेकिन आवेदन करने वाला या तो कोई छोटा बिज़नेस करने वाला होना चाहिए या फिर ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो कोई बिज़नेस शुरू करने वाला है इस योजना के तहत कम व्याज दर पर बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है।

PM Mudra Loan 2025 को तीन भागों में बाटाँ गया है

योजना का नाम लाभ मुख्य दस्तावेज
शिशु लोन (Shishu Loan )50000 रूपए। पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो, आपके बिज़नेस का लाइसेंस और बिज़नेस से जुड़े सभी दस्तावेज।
किशोर लोन (Kishore Loan )5 लाख रूपए तक। शिशु लोन के सभी दस्तावेजों के साथ बैंक का स्टेटमेंट, पिछले 2 साल का बैलेंस शीट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं आपके बिज़नेस तथा बैंक से जुड़े सभी दस्तावेज़।
तरुण लोन (Tarun Loan )10 लाख रूपए तक। किशोर लोन के समय मांगे सभी दस्तावेज।
तरुण प्लस (Tarun Plus )20 लाख रूपए तक। किशोर लोन के समय मांगे सभी दस्तावेज।

Ayushman Bharat Yojana 2025: ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज पाएं

PM Mudra Loan 2025 की कुछ खास बातें:-

  1. यह लोन सभी प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक, ग्रामीण बैंक समेत सभी वित्त संस्थानों से ले दिया जाता है।
  2. PM Mudra Loan के लिए किसी प्रकार की कोई गारंटी या गिरवी नहीं लगती।
  3. व्याज दर बैंक द्वारा तय किया जाता है लेकिन आमतौर पर व्याज दर केवल 8% से 10% तक का होता है।
  4. महिलाओं को 0.25% अधिक छूट मिलता है।
  5. PM Mudra Loan 2025 में पुरे तरीके से डिजिटल हो चूका है यानि की आप अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

PM Mudra Loan Reject क्यों हुआ?

अगर आपने PM Mudra Loan 2025 के लिए आवेदन किया था लेकिन आपका लोन रिजेक्ट कर दिया गया है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते है जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

  • गलत या अधूरे दस्तावेज जमा करना:-

PM Mudra Loan Reject होने का सबसे मुख्य कारण है सही दस्तावेज का जमा न होना। ध्यान रहे की बैंक आपको लोन देने के लिए तभी तैयार होगा जब आप उसके सामने अपने निजी और बिज़नेस से जुड़े सभी दस्तावेज सही सही रखेंगे। इसीलिए फॉर्म भरते समय ध्यान दे की कही कोई दस्तावेज आप गलत सबमिट नहीं करें।

  • CIBIL Score कम होना:-

लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपना CIBIL Score जरूर चेक कर लें क्योकि अगर आपका सिबिल स्कोर 650 से काम होता है तो आपका लोन PM Mudra Loan Reject कर दिया जायेगा। अगर आपके ऊपर पहले किसी लोन का कर्ज है या आपने समय से EMI नहीं भरा है तो आपका सिबिल स्कोर कम हो जाता है और आपको लोन नहीं मिलता है।

  • सही बिज़नेस का चुनाव न करना:-

अगर बैंक को आपका बिज़नेस पसंद नहीं आता है या फिर आपके बिज़नेस में कम लाभ दिखता है तो भी बैंक आपका लोन रिजेक्ट कर देगा। इसके अलावा अगर आप कोई गैर क़ानूनी बिज़नेस यानि की किसी शराब या जुएं का व्यापार शुरू करने के लिए लोन लेना चाहते है तो भी आपका PM Mudra Loan Reject हो जायेगा।

  • आवेदन के लिए उम्र अधिक या कम होना:-

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से काम या 65 वर्ष से अधिक है तो भी आपका लोन रिजेक्ट कर दिया जायेगा क्योकि PM Mudra Loan 2025 के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 65 वर्ष होनी चाहिए।

  • सही बिज़नेस प्लान न बनाना:-

PM Mudra Loan 2025 के लिए आवेदन करते वक़्त अगर आपने दस्तावेजों के साथ अपने बिज़नेस प्लान को सही से लिखित तौर पर जमा नहीं किया है तो भी आपका PM Mudra Loan Reject होने की पूरी संभावना है।

PM Mudra Loan Reject न हो, इसके लिए क्या करें?

  1. सबसे पहले तो सभी दस्तावेजों की एक लिस्ट बना लें और लिस्ट के अनुसार सभी दस्तावेज को सही से देखकर फिर अपलोड करें ताकि दस्तावेजों को अपलोड करते समय आपसे कोई गलती न हो।
  2. आवेदन करने से पहले अपना एक मजबूत बिज़नेस प्लान बनायें। जिसमे आपके बिज़नेस को भविष्य में बड़ा करने और उससे लाभ कमाने के सारे तकनीक मौजूद हो और उस बिज़नेस प्लान को लिखित तोर पर दस्तवेजों के साथ अपलोड करें ।
  3. अपना सिबिल स्कोर को 700 से ऊपर रखें इसके लिए आप अपने सभी लोन को क्लियर करें और अपनी EMI को सही समय पर भरें।
  4. लोन अमाउंट को आवेदन फॉर्म में भरते वक़्त ध्यान रखे की आप अपने बिज़नेस की जरुरत के हिसाब से लोन मांगे क्योकि उससे अधिक का लोन मांगने पर बैंक आप पर शक करता है और आपका PM Mudra Loan Reject होने का चांस बढ़ जाता है।
  5. अपना बैंक स्टेटमेंट और Transaction हिस्ट्री क्लियर रखे और आपके बिज़नेस के सभी पैसो का हिसाब आपके अकाउंट में दिखना चाइये तभी बैंक आपको लोन देने के लिए तैयार होगा।

PM Mudra Loan Reject होने पर क्या करें?

  1. अगर आपका PM Mudra Loan Reject हो गया है तो सबसे पहले आप बैंक जाकर अपने लोन के रिजेक्ट होने की वजह जाने और फिर सभी दस्तावेज को ठीक करके दोबारा PM Mudra Loan 2025 के लिए आवेदन करें आवेदन करने के लिए आप jansamarth.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  2. अपने सारे बकाया लोन और EMI को चुकता करके वापिस से लोन के लिए आवेदन करें और आवेदन करने से पहले बैंक के सारे स्टेटमेंट, बिज़नेस प्लान, बिज़नेस रिपोर्ट सब ठीक करवा लें।
  3. अगर किसी एक बैंक ने आपका लोन रिजेक्ट कर दिया है तो आप दूसरे बैंक या फिर किसी अन्य वित्तीय संस्थान यानि की Micro Finance Company में आवेदन कर सकते है
  4. आवेदन करते वक़्त लोन अमाउंट उतना ही डेल जितना की आप अपने बिज़नेस के जरिये चूका सकते है यानि की जरुरत और योग्यता से अधिक लोन अमाउंट अगर आपने चुना है तो वापिस सही अमाउंट डालकर फॉर्म को भरें।
  5. दोस्तों इस तरह अगर आपने भी PM Mudra Loan 2025 के लिए आवेदन किया था पर आपका PM Mudra Loan Reject कर दिया गया गया है तो आप हमारे आर्टिकल में बताएं गए कारणों को ध्यान से पढ़ें और साथ ही साथ उसका समाधान भी जानकार आज ही अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाएं ।

PM Mudra Loan मिलने में कितना समय लगता है?

अगर आपने सभी दस्तावेज सही से सबमिट किये है और आपका लोन बैंक द्वारा अप्रूवल कर दिया जाता है तो 7 से 15 दिनों के अंदर आपके लोन का पैसा आपके अकाउंट में आ जाता है।

Mudra Loan के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुद्रा लोन ऑनलाइन पाने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट jansamarth.in पर जाएँ।

PM Mudra Loan Reject होने पर क्या करें?

सबसे पहले आप अपने सारे दस्तावेज ठीक से चेक करें। फिर एक सही बिज़नेस प्लान बनाकर और सिबिल स्कोर ठीक करके दुबारा Mudra Loan के लिए आवेदन करें।

PM Mudra Loan Reject होने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

Mudra Loan Reject होने का सबसे कारण है दस्तावेजों का पूरा न होना और इसके अलावा सिबिल स्कोर ख़राब होने पर भी PM Mudra Loan Reject हो जाता है।

महिलाओं के लिए Mudra Loan में क्या छूट हैं?

महिलाओं के लिए व्याज दर में 0.25% का छूट मिलता है।

2 thoughts on “PM Mudra Loan Reject क्यों हुआ? जानिए असली कारण और आसान समाधान 2025।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *