Ayushman Bharat Yojana 2025: ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज पाएं – Ayushman Golden Card बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया।
दोस्तों आज हम आर्टिकल में Ayushman Bharat Yojana 2025 के बारे में चर्चा करेंगे। भारत में आज भी गरीब परिवार या फिर मध्यम वर्ग परिवार के लोग महंगे इलाज का खर्चा नहीं उठा सकते जिसके कारण कई बार अच्छे इलाज न मिलने के कारण लोगों की जान भी चली जाती है। इसके अलावा कई परिवार गंभीर बीमारियों के इलाज के कर्ज में डूब जाते हैं। इन्हीं सब समस्याओं के बारे में सोचकर राज्य सरकार ने 2018 में Ayushman Bharat प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों के Ayushman Golden Card अब तक बनाए जा रहे हैं। अब Ayushman Bharat Yojana 2025 में कई सारी अपडेट है जिनके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे।
Ayushman Bharat Yojana 2025 को एक स्वास्थ्य बीमा के तौर पर देखा जाता है जिसके तहत परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवाने का मौका मिलता है। यह योजना देश भर के सभी सरकारी और कुछ निजी अस्पतालों में भी लागू है।
अब Ayushman Bharat Yojana 2025 के तहत सरकार द्वारा वह सभी बुजुर्ग जो 70 वर्ष से अधिक है उनके लिए एक नया अपडेट लाया गया है अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है फिर भी आप Ayushman Bharat Yojana 2025 का लाभ आसानी से उठा पाएंगे।आज के आर्टिकल में हम इसी Ayushman Bharat Yojana 2025 के नए अपडेट के बारे में बात करेंगे।
Ayushman Golden Card बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया:-
- सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करके beneficiary.nha.gov.in ऑफिसियल वेबसाइट को खोले।
- अब लॉगिन करने के लिए “Benificiary” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके, दिया गया Captcha भरें और अपना मोबाइल नम्बर डालकर “Verify” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- आपके नम्बर पर एक OTP आएगा उसे भरें और captcha डालकर “Login” पर क्लिक करें।

- अब Scheme के सेक्शन में PMJAY का ऑप्शन चुने फिर राज्य, जिला चुनकर search by पर क्लिक करके Aadhaar number चुने और आधार नंबर और कैप्चा भरकर सर्च करें।

- आपकी स्क्रीन पर परिवार सूची आएगी, उसमें कार्ड का स्टेटस चेक करें और जिसका कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- आधार कार्ड नंबर डालकर “verify” पर क्लिक करें। और नीचे box पर क्लिक करके “allow” पर क्लिक करें।
- अब “authentication” में Aadhar OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और रजिस्टर नंबर पर OTP आएगा, उनको डालें और “Authenticate” पर क्लिक करें।
- अब ekyc के नीचे “Aadhar OTP” पर क्लिक करें और फिर Verify पर क्लिक करके box पर दबाएँ और “allow”पर क्लिक करें।
- अब फिर से आपके दोनों नंबर पर OTP आएगी, उनको डालें|
- अब “capture photo” पर क्लिक करके अपनी फोटो खींचें और “Proceed” पर क्लिक करें।
- अब पूछी गई मामूली जानकारियाँ भरें जैसे आपका मोबाईल नम्बर, जन्म तिथि , परिवार के मुखिया के साथ आपका संबंध और पता आदि और “Submit” पर क्लिक करें।
- आपकी ekyc की प्रक्रिया पूरी हुई, अब आप कुछ ही देर में परिवार सूची में जाकर नाम के आगे दिए “download” के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना आयुषमान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana 2025 के प्रमुख लाभ:-
- Ayushman Golden Card बनाकर परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपए तक का बीमा।
- सभी सरकारी और कुछ निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा।
- मुक्त इलाज के साथ-साथ मुफ्त दवाई और ऑपरेशन का खर्चा योजना के तहत दिया जाता है।
- 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा।
- इसके अलावा यह आयुष्मान कार्ड पूरे भारत देश में मान्य होता है जिसके जरिए आप देश के किसी सरकारीअस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana 2025 के मुख्य दस्तावेज:-
- मोबाइल नंबर।
- राशन कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- आयु या उम्र प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- आधार कार्ड।
Ayushman Bharat Yojana 2025 कौन कर सकते हैं आवेदन?
दोस्तों Ayushman Bharat Yojana 2025 के तहत Ayushman Golden Card बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के लिए अलग-अलग मानदंड तय किए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए:-
- भूमिहीन मजदूर यानी जिनके पास अपना जमीन ना हो।
- कच्चे घर में रहने वाले परिवार।
- अनुसूचित जाति वाले परिवार।
- ऐसा परिवार जिनके घर में 16 से 59 वर्ष का कोई पुरुष मौजूद न हो।
- सड़क किनारे रहने वाले या बेघर लोग।
- दिव्यांग सदस्य वाला परिवार जिनके पास कोई कमाने वाला ना हो।
शहरी क्षेत्र के लिए:-
- टिहरी मजदूरी का काम करने वाले लोग।
- रिक्शा चालक।
- फेरी लगाने वाले या फिर सड़क किनारे छोटे विक्रेता।
- घरेलू काम यानी नौकर, घर की साफ सफाई करने वाले लोग।
- सफाई कर्मचारी या फिर कचरा उठाने वाले लोग।
- ड्राइवर, प्लंबर, माली, चौकीदार इत्यादि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले यानी की बीपीएल राशन कार्ड धारक।
- 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग।
निष्कर्ष:-
दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने Ayushman Bharat Yojana 2025 के बारे में बिस्तारपूर्वक चर्चा की है। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद 70 साल के बुजुर्ग लोग घर बैठे आसानी से Ayushman Golden Card बना सकते है और अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज पा सकते है अतः आर्टिकल को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें।
इसे भी पढ़े:-
PM Vishwakarma Yojana 2025: फ्री टूलकिट, 15000 रुपए मदद और आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन।
आयुष्मान गोल्डन कार्ड क्या है?
यह एक प्रकार का हेल्थ कार्ड है जो 70 साल से ऊपर लोगों के लिए बनायीं जा रही है जिसके जरिए आप अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज पा सकते है।
आयुष्मान कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
आवेदन करने के बाद 7 से 15 दिन में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है अगर आपके दस्तावेज जल्दी से अप्प्रोवे हो जाता है तो आपको जल्दी आयुष्मान कार्ड मिल जाता है
क्या आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर राज्य में मिलता है?
हाँ, यह योजना पूरे भारत में लागू है और आप किसी भी राज्य में जाकर सरकारी या फिर पैनेल अस्पताल से मुफ्त इलाज पा सकते हैं।

Pingback: PM Mudra Loan Reject क्यों हुआ? जानिए असली कारण और आसान समाधान 2025। - sarkaridictionary