Sarkari Yojana

Free Laptop Yojana 2025 का सच: फर्जी वेबसाइट से सावधान! जानें असली योजना और स्कैम से बचने का तरीका

दोस्तों जितनी तेजी से भारत डिजिटल भारत की तरफ बढ़ रहा है ठीक उतनी ही तेजी से फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों से पैसे और उनके निजी जानकारी को चोरी करने के लिए ठगों द्वारा अलग-अलग प्रकार के अनेकों स्कीम निकाले जा रहे हैं जिनमें से Free Laptop Yojana 2025 का नाम भी सुनने को मिल रहा है।

Free Laptop Yojana 2025 के नाम से कुछ लिंक सोशल मीडिया पर फैलायें जा रहे हैं जिनका दवा है की अपनी कुछ निजी जानकारियां और कुछ पैसों का भुगतान करने पर विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा इस दावे में कितनी सच्चाई है इसकी चर्चा आज हम अपने आर्टिकल में करेंगे

Free Laptop Yojana 2025 के नाम से कुछ योजना भारत में चलाई जा रही है पर जैसा की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहे लिंक में यह दावा किया जा रहा है कि यह योजना नरेंद्र मोदी द्वारा यानी कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए आप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Free Laptop Yojana 2025 क्या है?

हम आपको सबसे पहले यह बताते चले की केंद्र सरकार की तरफ से Free Laptop Yojana 2025 के नाम से अभी तक कोई भी योजना नहीं चलाई गई है। लेकिन समय-समय पर राज्य सरकार के तरफ से अपने-अपने राज्यों के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में लैपटॉप देने की योजना चलाई जा चुकी है और वर्तमान में भी Free Laptop Yojana 2025 चल रही है लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार के तरफ से सख्त नियम बनाए गए हैं एवं यह योजना कुछ ही राज्यों में चलाई गई है इसके बारे में हम आर्टिकल में आगे चर्चा करेंगे अतः पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Free Laptop Yojana 2025 का सच

Free Laptop Yojana 2025 के नाम से जो लिंक आपके सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे हैं वह बिल्कुल नकली है तथा उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आपके आधार कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी तथा फोन नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन के लिए कहा जाता है तथा कई बार आपसे 50 से ₹100 तक पेमेंट करने के लिए भी कहा जाता है जो की बिल्कुल ही फर्जी है।

यह साइबर अपराधियों की एक चाल है जिसके जरिए वह आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हैं। हालांकि Free Laptop Yojana 2025 कुछ राज्यों में लागू की गई है परंतु इस योजना की सही जानकारी आप आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से ही ले एवं फॉर्म भरे। आर्टिकल में नीचे भरोसेमंद सरकारी वेबसाइट की चर्चा की है इसलिए आर्टिकल में अंत तक बन रहे।

असली सरकारी योजनाएं कैसे देखें?

  • सबसे पहले ऑफिसियल सरकारी वेबसाइट myScheme.gov.in को खोले।
  • पेज को स्क्रॉल करके होम पेज पर दिख रहे Find Scheme For You के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • खुलकर आए पेज पर ऊपर की तरफ दिख रहे सर्च के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर दिख रहे search के सेक्शन में लैपटॉप लिखकर सर्च करें।
  • आपके सामने उन सभी राज्यों के नाम खुलकर आ जाएंगे जिन राज्यों में Free Laptop Yojana 2025 चल रही है।
  • आप अपने राज्य के अनुसार किसी एक राज्य पर क्लिक करके Free Laptop Yojana 2025 की पूरी जानकारी आसानी से ले सकते है।

Free Laptop Yojana 2025: किन राज्यों में मिल रहा है फ्री लैपटॉप?

राज्य योग्यता आवेदन प्रक्रिया लाभ
Goaदसवीं कक्षा में 70% से अधिक अंक।
टॉप 5 की सूचि में शामिल
केवल SC/ST जाति के लिए।
ONLINE
Click Here
25000 रूपए तक का लाभ।
Gujaratकक्षा 12वीं में 70% से अधिक अंक।
विद्यार्थी के पिता लेबर वर्ल्ड वेलफेयर फंड के मेंबर होने चाहिए।
विद्यार्थी किसी प्रोफेशनल या डिजाइन कोर्स में भारती होना चाहिए।
ONLINE
REGISTER HERE
25000 रूपए तक का लाभ।
Odishaदिव्यांगों के लिए।
UG और PG का बिद्यार्थीं ।
ONLINE/OFFLINE
Click Here
Free Laptop.
Odisha12वी पास ।
Upshastri Exam Shree Jagannath Sanskrit University, Puri से पास होना चहिए।
ONLINE
Click Here
30000 रूपए तक का लाभ।
Uttarakhandदिव्यांग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
75% से अधिक नंबर होना चाहिए।
OFFLINE
Click Here
Free Laptop
Madhya Pradesh12वी कक्षा में 70% से अधिक अंक ।
OFFLINE
Click Here
25000 रुपए की धनराशि।
Puducherryआवेदककर्ता एडिटर, रिपोर्टर, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर या फिर मीडिया के क्षेत्र से जुड़ा हुआ व्यक्ति होना चाहिए।OFFLINE
Contact- +91-413-2334398, 2336415, 2337078
15000 तक की धनराशि ।

स्कैम से बचने के पांच आसान तरीके:-

  1. किसी भी सरकारी योजना से जुड़ी लिंक पर क्लिक करने से पहले यह जांच करें कि उसका नाम सरकारी डोमेन यानी की gov, .in है या नहीं।
  2. योजना की जानकारी को राज्य सरकार की ऑफिशल वेबसाइट myscheme.gov.in पर जाकर जांचें।
  3. अपनी ओटीपी, बैंक डिटेल, आधार नंबर किसी अनजाने लिंक पर क्लिक करके शेयर ना करें।
  4. ब्राउज़र पर लिंक खोलते वक्त गूगल द्वारा अगर नकली साइट्स की चेतावनी आ रही है तो आप उसे ब्राउज़र को बंद करें।
  5. किसी भी स्कैम लिंक को ब्लॉक करके रिपोर्ट जरूर करें ताकि वह लिंक आगे फॉरवर्ड ना हो सके।

इसे भी पढ़े:-

Vidyadhan Scholarship 2025

2 thoughts on “Free Laptop Yojana 2025 का सच: फर्जी वेबसाइट से सावधान! जानें असली योजना और स्कैम से बचने का तरीका

  • Nice information 💖

    Reply
  • Fantastic really really helpful ❤

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *